मांडू विस क्षेत्र की जनता के लिए फ्री चेकअप की सुविधा : नाजीर

नवनिर्मित हाई स्कूल कोदवाटांड़ में आम जनसभा रविवार को हुई. मुख्य अतिथि अधिवक्ता नाजिर अंसारी थे.

चुरचू.

नवनिर्मित हाई स्कूल कोदवाटांड़ में आम जनसभा रविवार को हुई. मुख्य अतिथि अधिवक्ता नाजिर अंसारी थे. ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसे समाधान करने की बात कहीं. कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र की जनता के हक दिलाना है. जनता की जो भी समस्याएं आयेंगी उसे दूर करने का प्रयास करेंगे. हमारा मकसद चुनाव जीतना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है. अनपढ़ लीडर को चुनेंगे तो जनता का क्या विकास होगा. इसलिए पढ़-लिखे लोगों को चुनें. मांडू विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए आरोग्यम, श्रीनिवासन और मिशन हॉस्पिटल में फ्री जांच की सुविधा है. सिर्फ उन्हें दवा के पैसे लगेंगे. इसके लिए मेरी ओर से जनता को कार्ड मुहैया कराया जा रहा है. महमूद आलम, खर्शीद आलम, मिन्हाज हुसैन ने संबाेधित किया. मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >