बड़कीटांड़ गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन

शिलाडीह पंचायत के ग्राम बड़कीटांड में सरना क्लब की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

बरकट्ठा.

शिलाडीह पंचायत के ग्राम बड़कीटांड में सरना क्लब की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने किया. मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, पंसस प्रतिनिधि महेंद्र महतो, मुखिया प्रतिनिधी छोटन कोल, पूर्व मुखिया राजकुमार नायक मौजूद थे. प्रतियोगिता का उदघाटन मैच डुमरियाटांड़ बनाम बभनी इचाक के बीच खेला गया. इसमें डुमरियाटांड़ की टीम ने बभनी की टीम को 1-0 से पराजित कर विजय अभियान की शुरुआत किया. पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों की दर्जनों टी में भाग ले रही हैं. इस अवसर पर जितेंद चंद्रवंशी, रामजी बेसरा, क्लब के अध्यक्ष बासुदेव मरांडी, सचिव रामजी हांसदा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र हेम्ब्रम, उपसचिव जितेंद सोरेन, महादेव मुर्मू, दुर्गा बास्के, दीपू पांडेय, राकेश पांडेय, महेश साव, महादेव साव, धुरण पांडेय समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >