कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. जिसमें दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में मो मुस्तकीम, मो मुमताज़, सकीला खातून, नुरेशा खातून, जुलेखा खातून, मो शमीम, मो इजहार, मो कलीम, मो आजाद, मो सहजाद समेत अन्य का नाम शामिल है. सभी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट की घटना घटी है. मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
जमीन विवाद में मारपीट, दर्जन भर लोग घायल
पुलिस ने कहा, मामले की जांच की जा रही है
