छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज, जुर्माना भी लगाया

बिजली चाेरी के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान

सख्ती : बिजली चाेरी के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान बरकट्ठा. बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के ख्याल से विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. अभियान में बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद समेत अन्य लोग शामिल थे. अधिकारियों ने प्रखंड के बरवां के पेंसराटांड़ निवासी पंकज कुमार, बरवां विजन पब्लिक स्कूल निवासी जयप्रकाश प्रसाद, बरवां निवासी भुवनेश्वर प्रसाद, सलैया मोड़ निवासी अरुण प्रसाद, बरकट्ठा बाजार रोड निवासी पितांबर मेहता तथा अनिल कुमार को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा. इस संबंध में कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपियों पर विद्युत विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया है. जेई ने बताया कि बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर यह अभियान जारी रहेगा. कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार रुपये से ज्यादा बाकी है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं को मीटर लगाना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >