मुसलिम समुदाय ने नवरात्र पर मार्गों की सफाई की

दारू : प्रखंड के हरली गांव के रामनवमी पर्व को लेकर आपसी भाईचारे की मिसाल मुसलिम समुदाय ने पेश की है. इन लोगों ने बुधवार को नवरात्र का शुभारंभ होते ही गांव के सभी मुहल्लों एवं मंदिरों को जानेवाले रास्ते की साफ-सफाई की. सफाई कार्य करने के लिए मुसलिम युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे हाथ में […]

दारू : प्रखंड के हरली गांव के रामनवमी पर्व को लेकर आपसी भाईचारे की मिसाल मुसलिम समुदाय ने पेश की है. इन लोगों ने बुधवार को नवरात्र का शुभारंभ होते ही गांव के सभी मुहल्लों एवं मंदिरों को जानेवाले रास्ते की साफ-सफाई की. सफाई कार्य करने के लिए मुसलिम युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे हाथ में झाडू लेकर निकले. इतना ही नहीं समुदाय के लोगों ने आपस में चंदा कर जेसीबी मशीन से सफाई कराया. उनके इस कार्य से पूरे गांव के लोग काफी उत्साहित थे.
मुसलिम समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे प्रेम, शांति एवं भाईचारे के संदेश को व्यवहार में कर दिखाया है. इस संबंध में मो फारूक ने बताया कि सभी पर्व में जरूरी है. आपस में दोनों समुदाय मिल कर एक-दूसरे को सहयोग करने से भाईचारगी को मजबूती मिलेगी. मौके पर हबीब मियां, मो इसाक, मो रिजवान, मो सुलेमान, मो इमरान,मो अमजद,मो शाहिद, मो मंजर, मो मनुव्वर समेत काफी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >