एक मिस कॉल पर मिलेगा जरूरत का सामान

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के लोगों को एक मिस कॉल में मिलेगा उनकी जरूरतों का सामान. 12 युवाओं ने मिल कर रेवनली डाॅट कॉम बनाया है. लोग अपनी जरूरत का सामान सब्जी, दूध, पानी, फल, राशन सामग्री, नॉनवेज एवं कई कंपनियों के सामान ऑर्डर कर घर पर मंगवा सकते हैं. बीबीए में पढ़ाई करनेवाले रॉबिंस […]

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के लोगों को एक मिस कॉल में मिलेगा उनकी जरूरतों का सामान. 12 युवाओं ने मिल कर रेवनली डाॅट कॉम बनाया है. लोग अपनी जरूरत का सामान सब्जी, दूध, पानी, फल, राशन सामग्री, नॉनवेज एवं कई कंपनियों के सामान ऑर्डर कर घर पर मंगवा सकते हैं. बीबीए में पढ़ाई करनेवाले रॉबिंस कुमार ने बताया कि आज की भाग-दौड के जीवन में लोगों के पास समय की कमी है. जिनके पास समय नहीं है या घर पर अकेले हैं मार्केट नहीं जा सकते हैं.
वैसे लोग केवल एक फोन कर अपनी जरूरतों का सामान मंगवा सकते हैं. रॉबिंस ने बताया कि 7677388224 पर ऑर्डर दे सकते हैं. ऑर्डर के आधा घंटा बाद उनकी जरूरत का सामान उनके घर पर मार्केट रेट पर ही पहुंचाया जायेगा. सर्विस चार्ज भी नहीं लगेगा. इस कार्य में लगे पवन कुमार, सुमन, राकेश, दिवाकर, पंकज, ईश्वर चंद्रा, विक्रम, लवेश, करण, अमित सभी कॉलेज के विद्यार्थी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >