हजारीबाग : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए जगह-जगह पर शांति समिति की बैठक हो रही है. यह जानकारी सदर एसडीओ शशिरंजन ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान 24 घंटा कंट्रोल रूम संचालित रहेगा. इसमें कॉल, एसएमएस से शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा.
उन्होंने कहा कि रामनवमी त्योहार को आमजनों के सहयोग से अक्षुण्ण बनाये रखने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. डीसी रवि शंकर शुक्ला के निर्देंश पर 21 मार्च को केरेडारी व बड़कागांव में शांति समिति की बैठक की गयी. उन्होंने रामनवमी को आपसी भाइचारगी के साथ मनाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि रामनवमी महापर्व को लेकर सभी अखाड़े का रजिस्ट्रेशन करा लें.
