हजारीबाग: टीपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अमर सिंह भोक्ता का घर सील कर दिया गया. भोक्ता का घर हजारीबाग शिव दयाल नगर कदमा के पास है. डीजीपी डीके पांडेय के निर्देश पर घर सील करते वक्त इसकी वीडियो रिकॉडिंग भी करायी गयी है. हेमंत गझु अपहरण, हत्या समेत कई मामलों के आरोपी टीपीसी का जोनल कमांडर की पत्नी ममता देवी जिला परिषद अध्यक्ष है.
उग्रवादी ने हजारीबाग के कदमा में एक करोड़ से अधिक खर्च कर आलीशान मकान बनवाया था. भोक्ता 10 वर्षों से टीपीसी उग्रवादी संगठन में यह सक्रिय है. पुलिस ने इस पर 10 लाख का इनाम भी रखा है. घ्यान रहे कि टीपीसी संगठन के 30-35 लोगों ने हेमंत का अपहरण कर लिया था. 26 दिनों के बाद हेमंत का शव मिला था.
