मैट्रिक के सात और इंटर के छह परीक्षार्थी निष्कासित

बरही में स्पेशल टीम ने की छापेमारी बरही : बरही अनुमंडल में शुक्रवार को कदाचार करते के मैट्रिक के सात परीक्षार्थी और इंटर के छह परीक्षार्थी पकड़े गये. सभी 11 विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है. बताया जाता है कि जैक के स्पेशल ऑबर्जरवर टीम ने छापामारी कर कदाचार करते छात्रों को पकड़ा. डॉ […]

बरही में स्पेशल टीम ने की छापेमारी
बरही : बरही अनुमंडल में शुक्रवार को कदाचार करते के मैट्रिक के सात परीक्षार्थी और इंटर के छह परीक्षार्थी पकड़े गये. सभी 11 विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है. बताया जाता है कि जैक के स्पेशल ऑबर्जरवर टीम ने छापामारी कर कदाचार करते छात्रों को पकड़ा. डॉ कौशलेंद्र और डॉ राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण में यह कार्रवाई हुई है. कार्रवाई के तहत बुनियादी मवि बेलकप्पी परीक्षा केंद्र से सात परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. इस परीक्षा केंद्र से आदिवासी विकास विद्यालय शीलाडीह के तीन व उच्च विद्यालय कलहाबाद के चार परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं. इसी तरह इंटर प्लस टू बरही परीक्षा केंद्र में कदाचार करते छह परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. सभी परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा दे रहे थे. सभी परीक्षार्थी पदमा प्लस टू उवि पदमा के विद्यार्थी थे.
कदाचार के आरोपियों को जेल : इंटरमीडिएट की परीक्षा में कदाचार के आरोप में गिरफ्तार देवेंद्र प्रसाद समेत अभिभावक विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार व अर्जुन यादव को शुक्रवार को हजारीबाग जेल भेज दिया गया. इस मामले में बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इन आरोपियों को बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद व प्रशिक्षु आइपीएस हताशाम वकारीब की टीम ने गुरुवार को इंटर के परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में पकड़ा था.
परीक्षार्थी छोटानापुर इंटर कॉलेज, बेडोकला का छात्र था.
सुनियोजित तरीके से हो रहा था कदाचार: एसडीओ : बरही. एसडीओ मो शब्बीर अहमद व प्रशिक्षु आइपीएस हताशाम वकारीब ने बरही थाना में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ सेंटर पर परीक्षा हॉल से प्रश्न पत्र लिख कर बाहर भेजा जा रहा है. वहीं बाहर में प्रश्नों का हल कर परीक्षा पत्र को अंदर भेजा जा रहा है. सूचना के बाद बरही बीडीओ जीतराय मुर्मू, सीओ संजय कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह से साथ अनुसूचित जाति आवासीय परीक्षा केंद्र बरसोत व आरएनवाइ मेमोरियल ड्रिग्री कॉलेज में छापेमारी की गयी. छापेमारी में कदाचार करते परीक्षार्थी को पकड़ा गया. पकडे गये लोगों से पूछताछ में पता चला है कि इस सुनियोजित कदाचार में हजारीबाग के किसी कोचिंग सेंटर का कोई मास्टरमांइड संलिप्त है. मामले की पूरी तहकीकात हो रही है.
बरही. प्रेस क्लब हजारीबाग व बरही अनुमंडल प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष उमेश प्रताप के नेतृत्व में एसपी अनूप बिरथरे से मिले. पदाधिकारियों ने एसपी को बरकट्ठा में पत्रकारों के घरों व प्रतिष्ठानों में हमला समेत उनके परिजनों के साथ बदसलूकी किये जाने की जानकारी दी. वहीं प्रतुल चटर्जी की गिरफ्तारी की मांग की.
पत्रकारों ने एसपी से कहा कि खुलेआम कानून को हाथ में लेनेवाला प्रतुल चटर्जी फिर से कानून को चुनौती दे रहा है. प्रतुल चटर्जी पर लगे सभी आरोप की सत्यतता की जांच के बाद भी अब तक बरकट्ठा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है. वहीं प्रतुल चटर्जी का आरोप था कि किताब खोलकर नकल करते विद्यार्थी की गलत तसवीर अखबारों में प्रकाशित हुई है, जबकि डीएसपी की जांच में प्रतुल का आरोप निराधार पाया गया. अखबारों में छपी तसवीर सही निकली. यहां तक कि तसवीर की जांच की गयी, सामने आया कि परीक्षार्थी अपने भाई के नाम पर परीक्षा दे रहा था. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. एसपी से पत्रकारों पर लगाये गये आरोप संबंधी आवेदन निरस्त करने की मांग की गयी. पत्रकारों ने कहा कि प्रतुल चटर्जी की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई, तो पत्रकार संघ जिला व राज्यव्यापी आंदोलन कर सकता है.
प्रतुल चटर्जी गिरफ्तार होंगे: एसपी : एसपी अनूप बिरथरे ने पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि डीएसपी स्तर से जांच करायी गयी है. कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. बरकट्ठा थाना में दर्ज मामले के आरोपी प्रतुल चटर्जी की गिरफ्तारी होगी. आंदोलन की जरूरत पत्रकारों को नहीं पड़ेगी. पुलिस न्याय संगत कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >