चरही : चरही से 11 किलोमीटर की दूरी पर अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र दाहुदाग गांव विकास से कोसों दूर है. आज भी गांव में बिजली, सिंचाई व सड़क की समुचित सुविधा नहीं है. दाहुदाग गांव के लगभग 60 घरों में 350 लोगों की जनसंख्या रहती है.
सभी खेती पर ही निर्भर हैं, लेकिन सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं होने के कारण खेती में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गरमी की दिनों में कुओं का पानी पूर्ण रूप से सूख जाता है. उक्त गांव में सिंचाई के लिए चेकडैम व बड़ा तालाब बनने से किसान कृषि क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं. वर्तमान में किसान कुआं से ही सब्जी की उपज कर चरही बाजार हाट में बेचने के लिए जाते हैं. गरमी में किसानों की परेशानी बढ़ जाती है.
