तीन महिला जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान
चरही : चुरचू प्रखंड मुख्यालय सभागर में स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यहां जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी व उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो थे.
चुरचू को खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनने को लेकर प्रखंड के जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी व आंगो मुखिया मीना देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि राज्य में खुले में शौच से मुक्त प्रखंड में पहला स्थान दुलमी व दूसरा स्थान चुरचू प्रखंड को मिला है.
मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि चुरचू को खुले शौच से मुक्त प्रखंड बनाने के साथ शौचालय का उपयोग करने की जरूरत है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं. इस अवसर पर इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, चनारो मुखिया रेशमी देवी, हेंदेगढ़ा मुखिया परमेश्वर महतो,आंगो मुखिया मीना देवी, जरबा मुखिया लक्ष्मी देवी, पंसस धर्मावती देवी, लालो मांझी, नेहा देवी, रजनी देवी, भागेश्वर गंझू,माला प्रजापति, प्रखंड कर्मी में मनीष कुमार, गोपाल प्रसाद, पौलुस तिर्की सहित जलसहिया व स्वयंसेवक आदि मौजूद थे.
