चलकुशा की घटना
बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की रात अपराधियों ने चार घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गये. अपराधी सबसे पहले चलकुशा निवासी प्रकाश मोदी की दुकान में घुसे और 16 हजार रुपये नकद समेत दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली. इसी तरह तुलो भुइयां के घर से 10 भर चांदी समेत घरेलू सामान की चोरी की.
वहीं केवल साव के घर से 70 हजार रुपये नकद व सुदामा दास के घर से 36 हजार रुपये नकद समेत सामान की चोरी कर ली. केवल साव ने अपनी पुत्री की शादी के लिए राशि को जमा कर रखा था. एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना से इलाके के लोग सकते में हैं. मामले को लेकर पीड़ित लोगों ने चलकुशा थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
