सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपी को जेल

हजारीबाग : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत सरकारी कर्मचारी व महिला पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक हिरासत भेजे गये आरोपियों मे कंचन देवी (पति-स्व राकेश कुमार सिंह) एवं भाई विक्रांत कुमार सिंह, कुम्हार टोली निवासी […]

हजारीबाग : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत सरकारी कर्मचारी व महिला पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक हिरासत भेजे गये आरोपियों मे कंचन देवी (पति-स्व राकेश कुमार सिंह) एवं भाई विक्रांत कुमार सिंह, कुम्हार टोली निवासी हैं.
सदर सीओ राजीव कुमार ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि एक मार्च की संध्या एसडीओ के आदेश पर प्रभारी एसडीओ, सीओ एवं सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह कुम्हारटोली पारा नाला के निकट सरस्वती विद्या मंदिर के पास जमीन की मापी कराने गये थे. आरोप है कि उसी वक्त जमीन मापी कराने में बाधा उत्पन्न की गयी. वहीं पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >