छात्र परीक्षा में वाह्टएप का प्रयोग कर रहा था
बरही : बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद व प्रशिक्षु आइपीएस एहतशाम के निर्देश पर टीम ने गुरुवार को इंटर के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान एक परीक्षार्थी को कदाचार करते व परीक्षा केंद्र के बाहर सहयोग करते तीन अभिभावकों को पकड़ा. परीक्षार्थी देवेंद्र प्रसाद (रोल-10027) अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय परीक्षा केंद्र, बरसोत में इंटर गणित के परीक्षा में कदाचार कर रहा था. उसे परीक्षा से निलंबित कर दिया गया है. उसने देवेंद्र प्रसाद छोटानागपुर इंटर कॉलेज, बेडोकला से इंटर परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है. बताया जाता है कि उक्त छात्र परीक्षा में वाह्टएप का प्रयोग कर रहा था. वह प्रश्न लिख रहा था और बाहर से अविभावक जवाब दे रहे थे.
वहीं केंद्र के बाहर अभिभावक मनोज कुमार व विनोद कुमार ग्राम के पास से दो मोबाइल मिले. एसडीओ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सुनियोजित ढंग से परीक्षा में चोरी करायी जा रही थी, जिसके बाद कार्रवाईकी गयी.
