हजारीबाग : बड़कागांव में टाइगर ग्रुप का आतंक, मारपीट करने के बाद मांगा लेवी

चिमनी ईट भट्ठा मुंशियों को पीटा, मजदूरों को धमकाया बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे चिमनी ईंट भट्ठा के मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीटकरनेके साथ उनसे लेवीकीमांग की गयी है. इससे बड़कागांव प्रखंड में चलाए जा रहे ईंट भट्ठा मालिकों में हड़कंप है. मजदूरों के साथ छोटे-छोटे बच्चे […]

चिमनी ईट भट्ठा मुंशियों को पीटा, मजदूरों को धमकाया

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे चिमनी ईंट भट्ठा के मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीटकरनेके साथ उनसे लेवीकीमांग की गयी है. इससे बड़कागांव प्रखंड में चलाए जा रहे ईंट भट्ठा मालिकों में हड़कंप है. मजदूरों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैंऔर उनकेअंदरभय व्याप्त हो गया है. भय के कारण अब मजदूर ईंट भट्ठाेंमें कामनहींकरना चाहते हैं.

यहां मजदूर छत्तीसगढ़ जिले के रायगढ़ से ईंट भट्ठे में काम करने के लिए आए हैं. बीती रात 11:00 बजे सोनपुरा के आस-पास टाइगर ग्रुप नामक संगठनने मजदूरोंकेसाथ मारपीट की और मालिक का अता-पता पूछ कर लेवी पहुचाने की हिदायत दी.

पिपरवार में चार वाहन फूंके

वहीं, दूसरी ओर चतरा के पिपरवार मेंनक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इससे निर्माण कार्य में लगे मदूरों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >