शुरू होंगे कई सर्टिफिकेट कोर्स

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को आर्याभट्ठ सेमिनार हॉल में हुई. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने की. काउंसिल में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कई सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के निर्णय लिये गये. वहीं बनाये गये सभी सिलेबस एवं नियमावली को एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों ने पारित […]

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को आर्याभट्ठ सेमिनार हॉल में हुई. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने की. काउंसिल में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कई सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के निर्णय लिये गये. वहीं बनाये गये सभी सिलेबस एवं नियमावली को एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों ने पारित किया.
सर्टिफिकेट कोर्स में पब्लिक एंड ट्रैबल हेल्थ की पढ़ाई व एड ऑन कोर्स के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया. यह कोर्स स्नातक स्तर पर शुरू होगा. बैठक में कहा गया कि इनवाइरमेंटल मॉनीटरिंग एंड एसेस्मेंट पाठयक्रम जो छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स है. इसे सत्र 2017-18 से शुरू करने का निर्णय लिया गया. पीजी स्तर पर डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स, सोशल इंपेक्ट एसेसमेंट स्टडीज शुरू किया जायेगा. इसके लिए सलेबस एवं नियमावली को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गयी है. जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में मुंडारी, संताली, कुड़ूख, खोरठा एवं कुरमाली विषय में पीजी स्तर पर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए बनायी गयी सलेबस एवं नियमावली को स्वीकृति प्रदान की गयी. वहीं कहा गया कि बेसिक कंप्यूटिंग, इंटर पेन्योरशिप डेवलपमेंट में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जायेगा. सभी नये कोर्स जिसे शुरू करने का निर्णय लिया गया, इसे नव शिक्षण एवं संबंधन समिति में ले जाने का निर्णय लिया गया.
नियमावली का अनुमोदन: पीजीडीएमएलटी की पढ़ाई के लिए सलेबस एवं नियमावली को एकेडमिक काउंसिल ने अनुमोदन दे दिया है. आदर्श कॉलेज राजधनवार में बीसीए एवं छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स, सत्र 2017-18 से शुरू किया जायेगा. आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में बीसीए, बीबीए की पढ़ाई शुरू की जायेगी. साथ ही क्षेत्रीय भाषा कुरमाली, खोरठा एवं संताली में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय काउंसिल ने लिया है.
पाठयक्रम में संशोधन: पीजी इतिहास विभाग चतुर्थ समेस्टर के 16वें पत्र, मानव विज्ञान विभाग के स्नातक पाठयक्रम, बीसीए समेस्टर वन, पीजी एवं यूजी बायो टेक्नोलॉजी के पाठयक्रम में संशोधन प्रस्ताव को काउंसिल स्वीकृति दे रही है. यह सत्र 2017-18 से लागू होगा.
सरकार से मांगा जायेगा निर्देश: केबी महिला कॉलेज एवं आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में इंटर की पढ़ाई बंद करने का प्रस्ताव था. इस पर काउंसिल ने निर्णय लिया कि राज्य सरकार से निर्देश मांगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
दो इंस्पायर फेलो की नियुक्ति होगी: विभावि के प्रत्येक पीजी विभाग में दो टॉपर की नियुक्ति इंस्पायर फेलोशिप के रूप में करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए बनायी गयी नियमावली को स्वीकृति दी गयी.
मॉडरेशन बोर्ड बनेगा: विभावि द्वारा पीजी एवं स्नातक स्तर पर बनाये गये प्रश्न पत्र की समीक्षा के लिए मॉडरेशन बोर्ड बनाने का निर्णय लिया गया है. विभावि मॉडरेशन बोर्ड विभावि द्वारा लिये जानेवाले पीजी एवं स्नातक स्तर पर बनाये गये प्रश्न पत्रों की समीक्षा करेगी.
लंबित रह गये एजेंडे: एमएससी गणित एवं कंप्यूटिंग के लिए स्ववितपोषित पाठयक्रम, गणित में एमफिल का पाठयक्रम एवं नियमावली, एमफिल प्रवेश के लिए बनाये गये सलेबस के मामले को लंबित कर दिया गया है. प्रस्ताव देनेवाले को कहा गया कि इसमें संशोधन करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर इसे अगले एकेडमिक काउंसिल में लाया जाये.
टॉपर भी शामिल थे बैठक में: विभावि एकेडमिक काउंसिल में 72 सदस्य होते हैं. इनमें सभी विषयों के टॉपर को आज की बैठक में शामिल किया गया. बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, कुलसचिव डॉ एसके सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. टॉपर में नाजनीन, विजय लक्ष्मी कुमारी, नाजिश अख्तर, सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, देवाशीष कुमार, मो अरमान, अनंत मिश्रा, पंकज कुमार वर्णवाल, ओसिता कृति रंजन, प्रियंका कुमारी समेत अन्य टॉपर शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >