हजारीबाग : हजारीबाग के इचाक में हुए बैंक लूटसे संबंधित दो शख्स को रांची में 1.70 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी हजारीबाग के एसपी अनूप बिरथरे ने दी है. इनकी गिरफ्तारी पिछले दिनों इचाक बैंक डकैती के संदर्भ में हुई है. पिछले दिनों इचाक में एक बैंक में अपराधियों ने लूट की थी.
मालूम हो कि हजारीबाग एसपी ने पिछले दिनों कहा था कि इचाक बैंक लूट कांड को जल्द सुलझा लिया जायेगा. उन्होंने इस मामले में सुराग देने वाले के लिए पुरस्कार का भी एलान किया था. मालूम हो कि इचाक के इलाहाबाद बैंक में लूट हुई थी.
