कदाचार करते इंटर के 12 विद्यार्थी परीक्षा से निष्कासित किये गये

हजारीबाग : जिले में इंटर परीक्षा में सोमवार को 12 विद्यार्थी कदाचार में पकड़े गये. सभी विद्यार्थियों को विष्णुगढ़ प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया और परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. इंटर में अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई. कुल 6848 में 6796 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. इसमें 52 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. […]

हजारीबाग : जिले में इंटर परीक्षा में सोमवार को 12 विद्यार्थी कदाचार में पकड़े गये. सभी विद्यार्थियों को विष्णुगढ़ प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया और परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. इंटर में अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई. कुल 6848 में 6796 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. इसमें 52 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. दूसरी ओर मैट्रिक में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गयी. कुल 28418 में 28246 विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखा. इनमें 172 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. मैट्रिक परीक्षा में 25 फरवरी 2017 को उत्क्रमित उवि सलैडीह से एक छात्र कदाचार में निष्कासित किया गया था. इस सबंध में हजारीबाग परीक्षा सेल ने जानकारी देते समय विद्यालय का नाम शीलाडीह बताया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >