हजारीबाग. प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह की भूमिका निभानेवाले सिने कलाकार अनुपम श्याम ओझा व साबू की भूमिका में लोकप्रियता हासिल कर चुके जितेंद्र सिंह (साबू) हजारीबाग के विभिन्न संस्थानों में रे ग्राम सेवा के तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल होंगे.
28 फरवरी को पीटीसी के संयुक्त निदेशक आरके प्रसाद के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी व काराधीक्षक तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से देशसेवा की प्रतिभा दुहरायेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत दिन के 11 बजे से होगी. कार्यक्रम में सुधांशु सुमन समेत अन्य लोग सभा को संबोधित करेंगे. सिने कलाकार चार मार्च को कल्यााणपुर, चतरा में आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा में भी शामिल होंगे. तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन ने बताया कि तिरंगा सम्मान यात्रा का मकसद देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए लोगों को जागरूक करना है.
