हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में सदर थाना क्षेत्र के सिंदूर के पास एनएच-33 पर आज सुबह हुए एक सड़क दुर्घटना में टेम्पो सवारचारलोगों की मौत हो गयी.जबकि इस हादसेमेंपांचअन्यके गंभीररूपसे घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक कल देर रात बरही से शादी पार्टी में काम कर लौट रहे मजदूर से भरा एक गाड़ी स्थानीय नगवा स्थित मनोकामना होटल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें 4 लोगों का मौत घटनास्थल पर ही होगयी.जबकिकरीब आधेे दर्जन लोग बुरी तरह जख्मीहो गये. जख्मी लोगों को बेहतर इलाजकेलिए रांची रेफर किया गया. वहीं एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
मृतककेनाम अविनाश कुमार, बड़ासी, पप्पू कुमार ठाकुर, बड़ासी, बसंती देवी, वीरवीर, इंदिरा देवी ,वीरवीर है. जबकि घायल लोग, बड़ासी, कोरा और वीरवीर के निवासी हैं. घटना की सूचना मिलते ही अहले सुबह स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल सदर व विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली.
