ट्रक ने लिया चपेट में, मौत

हादसा. सड़क किनारे खड़ी महिला कर रही थी दामाद का इतजार हजारीबाग : कोयला लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के लुंदुरू गांव निवासी जयंती देवी (पति-जगदेव पांडेय) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार […]

हादसा. सड़क किनारे खड़ी महिला कर रही थी दामाद का इतजार
हजारीबाग : कोयला लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के लुंदुरू गांव निवासी जयंती देवी (पति-जगदेव पांडेय) के रूप में की गयी.
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह दिन के करीब 9.30 बजे की है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के परिजनों ने बताया कि जयंती देवी रामनगर अपने दामाद का घर गयी थी. वहां से इचाक जाने के लिए निकली थी.
रास्ते में ही उसका दूसरा दामाद मिल गया. दामाद की बाइक से वह इचाक जा रही थी. प्रिंस होटल के निकट एनएच-33 पर मोटरसाइकिल का तेल खत्म हो गया. जयंती देवी को सड़क के किनारे खड़ा कर वह तेल लेने गया था. इसी बीच जयंती देवी को ट्रक ने चपेट में ले लिया. बाद में दामाद ने ट्रक का पीछा किया. ट्रक को नगवां हवाई अड्डा के निकट पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >