बरही में एक ट्रक अवैध देसी शराब जब्त

बरही (हजारीबाग) : बरही थाना की पुलिस ने सोमवार को जीटी रोड पर धोबियाडीह के पास एक ट्रक अवैध देसी शराब जब्त की. ट्रक का चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को पुलिस ने दबोच लिया. थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि ट्रक (यूपी 670129) में 90 बैग में देसी शराब के पाउच मिले […]

बरही (हजारीबाग) : बरही थाना की पुलिस ने सोमवार को जीटी रोड पर धोबियाडीह के पास एक ट्रक अवैध देसी शराब जब्त की. ट्रक का चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को पुलिस ने दबोच लिया. थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि ट्रक (यूपी 670129) में 90 बैग में देसी शराब के पाउच मिले हैं. पाउच पर झारखंड उत्पाद लिखा हुआ है. यह देखने से नकली प्रतीत होता है. गिरफ्तार खलासी गुड्डू राय बिहार के रोहतास जिले के बड़की अमौरी गांव का रहनेवाला है. उसने बताया कि बरकट्टा में शराब लोड की गयी थी, जिसे बाराचट्टी ले जाया जा रहा था. जब्त शराब के एक पाउच की कीमत 16 रुपये 34 पैसे है. 16 हजार 400 पाउच शराब जब्त की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >