50 हजार की शराब जब्त

चौपारण पुलिस ने बोलेरो को किया जब्त वाहन पर सवार सभी आरोपी फरार चौपारण : जीटी रोड स्थित महानेटांड़ के हथिया बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने पीछा कर एक बोलेरो वाहन (जेएच-05-एफ 8104) को जब्त किया. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. वाहन से 18 बोरे में पैक 3600 पाउच देसी शराब […]

चौपारण पुलिस ने बोलेरो को किया जब्त

वाहन पर सवार सभी आरोपी फरार
चौपारण : जीटी रोड स्थित महानेटांड़ के हथिया बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने पीछा कर एक बोलेरो वाहन (जेएच-05-एफ 8104) को जब्त किया. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. वाहन से 18 बोरे में पैक 3600 पाउच देसी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपया है. पुलिस वाहन को देख शराब तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गये. थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त वाहन से भारी मात्रा में शराब बिहार ले जायी जा रही है. जिसके बाद थाना के अनि लालकेश्वर सिंह ने पुलिस बल के साथ उक्त कार्रवाई की. इस संबंध में अज्ञात मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >