अनुमंडल स्तरीय प्रेरकों का कार्यशाला सह प्रशिक्षण
हजारीबाग : अनुमंडल स्तरीय प्रेरकों का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण हजारीबाग टाउन हॉल में सोमवार को हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ शशि रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ ने कहा कि प्रेरक साक्षरता का दीप जलाने का काम किया है. घर-घर में जाकर निरक्षरों को साक्षर करें.
गांव का कोई भी व्यक्ति निरीक्षण न रहे. संकल्प के साथ साक्षर भारत के सपने को पूरा करें. जिला प्रशासन से प्रेरकों को मार्गदर्शन समय-समय पर दिया जायेगा. को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद जावेद ने कहा कि प्रेरक साक्षरता का लक्ष्य पूरा करें. दो लाख 62 हज़ार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य था. आधा से अधिक लोग साक्षर हो चुके हैं.
प्रेरक लक्ष्य को पूरा करें और अपने जिला और राज्य का नाम रोशन करें. प्रेरकों को न्यूनतम मानदेय राशि भी बढ़ाने का आश्वासन दिया. जिप अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि साक्षरता में महिलाओं की संख्या कम है. उसे बढ़ाये. कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे इस संकल्प के साथ सभी लोगों को काम करना चाहिए. 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष काशीलाल अग्रवाल ने कहा कि प्रेरक गांव स्तर पर शिक्षा का दीप जला रहे हैं. यह साधुवाद के पात्र है.
दृढ़ संकल्प के साथ एक भी निरक्षर न रहे. इस पर काम करें. शिक्षित समाज से देश का विकास व कल्याण हो सकता है. डीइओ सरिता दादेल, डीपीएम अखिलेश्वर नारायण दास, डीआरपी निसार खान वारसी, प्रमुख सरोजनी देवी, राज्य संसाधन केंद्र आदरी के दिलीप कुमार, कटकमदाग 20 सूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, अजय मिश्रा, कौशल कुमार, प्रेरक मंजू मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, मुद्रिका राणा, विनोद कुमार समेत चुरचू, विष्णुगढ़, सदर अनुमंडल के सभी प्रेरक, बीपीएम, शिक्षाविद उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद साव ने किया.
