हजारीबाग : संत स्टीफन स्कूल, हजारीबाग से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल हुए. वहीं दूर-दराज के स्कूलों के विद्यार्थी भी यहां पहुंचे. बच्चों ने इस दौरान हाथ में तिरंगा लहराते हुए शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण कर लोगों को देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा रस्म नहीं जुनून है.
तिरंगा सम्मान यात्रा देश के कश्मीर से कन्या कुमारी तक लगभग 700 जिलों में चल रही है. स्कूल के प्राचार्य कल्पना बारा ने कहा कि यह अभियान अनूठा और अनुकरणीय है. स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर तिरंगा को याद कर बाकी दिन इसे लोग भूल जाते हैं. हमें इस सोच को बदलना होगा. विद्यालय की शिक्षिका कनकलता ने कहा कि भारत सभी धर्मों को माननेवाला देश है.
रेडक्रॉस के सचिव नीरज कुमार ने सादगी और समरसता पर बल दिया. सूर्यकांत एवं एंजल तिर्की ने कहा कि तिरंगा आजादी का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा का संचालन के राणा, बी सिंह, अमित सिन्हा, राकेश, मुकुल नंदी, राजेश नंदी, शिक्षक पीटर सुंदर, गुड़िया, स्वाति, मरिया शीतल, गुलाम शमदानी, मीरा सिन्हा, प्रशांत कुमार, शिवम कुमार, अश्विनी सिन्हा व अंगिरा पिंटू आदि मौजूद थे.
