शादी कर थाना पहुंचे प्रेमी युगल

हजारीबाग : घर से फरार प्रेमी युगल मंदिर में शादी कर बुधवार को थाना पहुंचे. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज का है. इस संबंध में लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाना मे मामला दर्ज कराया है. इसमें सुभाष ठाकुर को आरोपी बनाया गया है. युवक पर नाबालिग को शादी की नियत से बहला-फुसला कर […]

हजारीबाग : घर से फरार प्रेमी युगल मंदिर में शादी कर बुधवार को थाना पहुंचे. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज का है. इस संबंध में लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाना मे मामला दर्ज कराया है. इसमें सुभाष ठाकुर को आरोपी बनाया गया है. युवक पर नाबालिग को शादी की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है. नाबालिग की मेडिकल जांच पुलिस ने सदर अस्पताल में करायी. वहीं धारा-164 का बयान दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >