हथियार के बल पर "15 हजार की लूट

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेरू स्थित सराउगी पेट्रोल पंप में 14 दिसंबर की रात अपराधियों ने धावा बोला और कर्मियों से 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना रात करीब 8.30 बजे घटी. बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे. पंप में […]

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेरू स्थित सराउगी पेट्रोल पंप में 14 दिसंबर की रात अपराधियों ने धावा बोला और कर्मियों से 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना रात करीब 8.30 बजे घटी. बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे. पंप में पहुंचने के बाद अपराधियों ने कर्मियों से हथियार के बल पर रुपये लूट लिये.

बाद में अपराधी पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे. वहां काउंटर से भी पांच-पांच सौ के नोट लूट फरार हो गये. मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालक पीयूष जैन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार दल बल के पंप पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सीसीआर डीएसपी सहदेव साव के नेतृत्व मे छापेमारी हो रही है. पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को आधार बना कर भी छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों कि गिरफ्तारी शीघ्र होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >