सफल प्रतियोगी हुए पुरस्कृत

बरही : बरही प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व पारा शिक्षकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सफल होनेवाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर बीडीओ जीतराय मुरमू, सीओ संजय […]

बरही : बरही प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व पारा शिक्षकों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता में सफल होनेवाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर बीडीओ जीतराय मुरमू, सीओ संजय कुमार सिंह, बीइइओ उमाकांत यादव, किशोर कुमार, सांसद प्रतिनिधि उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम सुनीता कुमारी, द्वितीय विमला तिर्की, कैरम में प्रथम ललिता कुमारी, कैरम डबल में प्रथम अजय प्रजापति व मनोज ठाकुर, पेंटिंग में प्रथम ज्योत्सना सिसोदिया, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी, तृतीय ज्योति कुमारी, क्विज में प्रथम चंद्रशेखर, द्वितीय धर्मेंद्र कुमार, तृतीय रश्मि, वाद-विवाद में प्रथम संदीप कुमार, द्वितीय अर्पना कुमारी, तृतीय मो इरशाद, विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम ज्योति कुमार, द्वितीय अरुण कुमार, 100 मीटर दौड़ में प्रथम मनोज कुमार, द्वितीय तुलसी कुमार दास, तृतीय मुन्ना कुमार यादव, 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम निर्मला कुमारी, द्वितीय अनुमा दास, तृतीय सुनीता कुमारी, 200 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम मनोज कुमार, द्वितीय तुलसी कुमार दास, तृतीय त्रिलोकी प्रसाद, 200 मीटर महिला वर्ग में प्रथम कुमारी निर्मला, द्वितीय सुनीता कुमारी, तृतीय स्थान के लिए अनुमा दास पुरस्कृत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >