विष्णुगढ़ : आजसू पार्टी के विष्णुगढ़ इकाई की बैठक पार्टी कार्यालय में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता रामेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन अजय कुमार मंडल ने किया. बैठक में प्रखंड कार्यसमिति का विस्तार किया गया.
इसमें रामेश्वर महतो अध्यक्ष, हरीश पटेल सचिव, अनिल कुनर मंडल सह-सचिव, लीलो महतो कार्यकारिणी अध्यक्ष, हेमलाल महतो कोषाध्यक्ष, सुधीर कुमार उप-कोषाध्यक्ष, सोनी देवी महिला प्रखंड अध्यक्ष चुने गये. मौके पर जीतेंद्र कुमार भास्कर, अजय कुमार मंडल, मनोज सिंह, नागेश्वर महतो, विनोद बिहारी महतो, महादेव कुमार देहाती, जगदीश महतो, अशोक कुमार गुप्ता प्रमुख, सुमित कुमार, हीरालाल महतो, अनंत लाल महतो, अरुण कुमार गोस्वामी, त्रिभुवन चंद्रवंशी, टिंकू कसेरा, राजेश कुमार साव, लीलो महतो, हेमलाल महतो, विकास मण्डल, मुकेश महतो, अनिल मंडल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
