ऑटो पलटने से युवती की मौत, घंटों रोड जाम

कटकमसांडी : हजारीबाग-सिमरिया मार्ग के बानादाग गांव के पास अॉटो पलटने से 22 वर्षीय युवती सोनी कुमारी की मौत हो गयी. वह मयातू गांव निवासी स्व विनोद विश्वकर्मा की पुत्री थी. वह बानादाग के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी. वहीं हजारीबाग में चाची के पास रह कर पढ़ाई करती थी. इधर, घटना के बाद […]

कटकमसांडी : हजारीबाग-सिमरिया मार्ग के बानादाग गांव के पास अॉटो पलटने से 22 वर्षीय युवती सोनी कुमारी की मौत हो गयी. वह मयातू गांव निवासी स्व विनोद विश्वकर्मा की पुत्री थी. वह बानादाग के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी. वहीं हजारीबाग में चाची के पास रह कर पढ़ाई करती थी. इधर, घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम दी. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना पाते ही गांव में मातम छा पसर गया. कटकमदाग पुलिस अॉटो को कब्जे में ले लिया. इधर, लोगों ने लापरवाह अॉटो चालकों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >