सैकड़ों ग्रामीण धरना पर बैठे

इचाक : हजारीबाग जिले के बैंक ऑफ इंडिया, मंगुरा शाखा को करियातपुर में स्थानांतरण किये जाने के विरोध में मंगुरा पंचायत के ग्रामीणों ने बैंक के समक्ष बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामलखन मेहता ने कहा कि 26 वर्षों से बैंक मंगुरा में […]

इचाक : हजारीबाग जिले के बैंक ऑफ इंडिया, मंगुरा शाखा को करियातपुर में स्थानांतरण किये जाने के विरोध में मंगुरा पंचायत के ग्रामीणों ने बैंक के समक्ष बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामलखन मेहता ने कहा कि 26 वर्षों से बैंक मंगुरा में है. षडयंत्र के तहत अचानक स्थान परिवर्तन करना गलत है. मंगुरा में बैंक भवन निर्माण के लिए ग्रामीण पांच कट्ठा भूमि नि:शुल्क देने को तैयार हैं.
निर्मित भवन भी बैंक को देने के लिए तैयार हैं. दूसरे स्थान पर बैंक ले जाना ग्रामीणों के साथ धोखा है. मुखिया मनोज कुमार मेहता, माले नेता अनुज मेहता, पूर्व पंसस सवित्री देवी, कैलाश मेहता, उप-मुखिया विनय मेहता, केवल मेहता, वीरेंद्र हृन्नर्मा, रामानंद मेहता, वीरेंद्र मेहता व विजय कसेरा समेत सैकड़ो लोगों ने बैंक स्थानांतरण पर विरोध जताया.
वहीं जदयू नेता बटेश्वर मेहता ने कहा कि जनता की मांग जायज है. इस विषय पर उपायुक्त व जोनल मैनेजर बात करेंगे. धरना में गुल मोहम्मद, शांति देवी, बुद्धदेव मेहता, देवदत्त पांडेय, मो अख्तर, राजेंद्र गिरि, खगेश्वर राणा, राजकुमार मेहता, गणेश पांडेय, द्वारिका राम, लखन मेहता के अलावा मंगुरा, मोकतमा, जमुआरी व फुरुका गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. शाखा प्रबंधक से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >