हजारीबाग : किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने एवं लेनदेन में तकनीकी प्रक्रिया अपनाने को लेकर हॉली क्रॉस कृषि विज्ञान केंद्र में तकनीकी कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार से हुआ. यह कार्यक्रम तीन दिसंबर तक चलेगा. मंगलवार को कार्यक्रम का उदघाटन डीसी रविशंकर शुक्ला ने दीप जला कर किया. इसमें हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिला-पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया.
मौके पर डीसी ने कहा कि जिन्होंने अपना खाता बैंक में नहीं खोला है, वह जल्द से जल्द खाता खुलवा लें. लेनदेन की नयी प्रक्रिया को अपनाने की कोशिश करें. किसानों से कहा कि वह वैज्ञानिक तरीके से खेती करें और उपज बढायें. वहीं देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सहभागिता निभायें. हॉलीक्रॉस के वरीय वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने डीसी समेत सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया.
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों के लिए किये जा रहे है कार्यों की जानकारी ली. जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट ने झारखंड सरकार द्वारा किसानों के लिए सुविधाओं की जानकारी दी. तकनीकी सत्र को निदेशक सिस्टर रौशली, आत्मा के अनुरंजन, डीडीएम नाबार्ड बीबी नायक, वैज्ञानिक एनएन चौधरी, प्रवीण कुमार व मनोज कुमार सिंह ने भी विचार रखे.
