तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता की जय.. के नारे
हजारीबाग : शहरवासियों ने मंगलवार को हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति दिखायी. बुधवार को सभी लोग सांप्रदाय, जाति-धर्म से ऊपर उठ कर खिरगांव से इंद्रपुरी तक की रैली में शामिल हुए. रे ग्राम सेवा और सदभावना विकास मंच के संयुक्त प्रयास से तिरंगा यात्रा आरंभ हुआ. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक, शिक्षक, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, धार्मिक गुरु व शहरवासी उत्साह के साथ शामिल हुए. इस दौरान भारत माता की जय..के नारों से माहौल गूंज उठा. खिरगांव मुहल्ले से निकली तिरंगा यात्रा लेपो रोड, ग्वालटोली चौक, मोहन सिनेमा रोड, गोला रोड, पंचमंदिर रोड, अशोक चौक, जामा मसजिद रोड, बुचड़ टोली चौक, कोलटैक्स चौक, झंडा चौक, पैगोड़ा चौक, छठ तालाब रोड होते हुए इंद्रपुरी चौक पहुंची.
खैरुद्दीन बैंड जामा मसजिद रोड ने देश भक्ति गानों से पूरे माहौल को देश भक्ति में बदल दिया. जामा मसजिद के निकट गुलाम मोइनउद्दीन ने तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों को टॉफी और ताहिर अली एंड संस की ओर से बच्चों को पानी के बोतल दिये गये. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. रामानंद सागर कृत रामायण में रावण की सेनापति की भूमिका निभा चुके मुरारी प्रसाद भी लोगों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे थे.
समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि हजारीबाग में सांप्रदायिक सौहार्द्र की धारा बहती है. सदभावना विकास मंच के इरफान अहमद उर्फ काजू की पहल पर शहर में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गयी है.
हजारीबाग के लोगों के रग-रग में देश भक्ति बसती है. इरफान अहमद ने कहा कि शहर में भाईचारगी, सदभावना को बढ़ाने में ऐसे आयोजन कारगर होंगे. तिरंगा यात्र में उप-महापौर आनंद देव, हरीश श्रीवास्तव, केएन सिंह, मनोज गोयल, कमलनयन सिंह, सदभावना विकास मंच के मकसीर आलम, महताब आलम, मो अली, सुबोध आकाश, मो शाहिर, सुहैल खान, बबलू कुरैशी, राजा निजामुद्दीन, रेहान अहमद, अफान अहमद, मनीष कुमार, बादल अग्रवाल, जिलानी, विकास साहा, मो नेजामुद्दीन, मो रिजवान, केशर अहमद, गोपाल कुमार, तनवीर अहमद, आफताब आलम, फहमीना शबनम, आरिफ अंसारी, समा परवीन, गोसिया, खुर्शीद, सहगुफ्ता नाज, मो सलाउद्दीन, निखहत नसीमन, अनुज कुमार सिन्हा, संतोष कुमार समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए. मॉडर्न प्रोग्रेसिव स्कूल कोलघटी, गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल पगमिल, मोमिन गल्र्स स्कूल खिरगांव, एंजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल खिरगांव, मोमिन गल्र्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल खिरगांव के विद्यार्थीे उपस्थित थे.
