चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन 18 तक

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 68 यूनिट में छात्र संघ का चुनाव 27 नवंबर को होगा. इसमें पीजी, यूसेट, लॉ कॉलेज, अंगीभूत कॉलेज एवं स्थायी प्राप्त संबद्ध कॉलेज शामिल होंगे. चुनाव के लिए बुधवार को सभी कॉलेजों में मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि पीजी समेत […]

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 68 यूनिट में छात्र संघ का चुनाव 27 नवंबर को होगा. इसमें पीजी, यूसेट, लॉ कॉलेज, अंगीभूत कॉलेज एवं स्थायी प्राप्त संबद्ध कॉलेज शामिल होंगे. चुनाव के लिए बुधवार को सभी कॉलेजों में मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि पीजी समेत सभी कॉलेजों में मतदाता सूची पर आपत्ति 18 नवंबर तक दर्ज की जा सकती है. सूची का अंतिम प्रकाशन 19 नवंबर को किया जायेगा.
उम्मीदवार की 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी: कॉलेज छात्र संघ चुनाव में चार पदों पर मतदान 27 नवंबर को होगा. एक मतदाता मतदान पत्र के उपयोग से चार उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव का चुनाव करेंगे. मतों की गिनती 27 नवंबर को होगी. कुलपति ने बताया कि जिसकी उपस्थिति वर्ग कक्ष में 75 प्रतिशत होगी. वैसे विद्यार्थी जिन्होंने समेस्टर तीन में नामांकन लिया है. उनकी उपस्थिति का आंकलन द्वितीय समेस्टर की उपस्थिति से होगा.
संत कोलंबा में 6500 वोटर: संत कोलंबा कॉलेज में कॉलेज छात्र संघ चुनाव को लेकर बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. सूची में 6500 वोटर शामिल हैं. इसमें समेस्टर वन, समेस्टर 3, बायोटेक, सीएनडी, बीसीए, बीएड, एमएससी के विद्यार्थी शामिल हैं. परिसर में विभिन्न छात्र संघों का प्रचार-प्रसार चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >