मामले की जांच शुरू
कटकमसांडी : मध्य विद्यालय, बरगड्डा में मध्याह्न भोजन का चावल चोरी कर घर ले जाने के क्रम में मुखिया के पति चौधरी यादव व ग्रामीणों ने तीन रसोइयों को रंगेहाथ पकड़ा. बाद में इसकी सूचना बीइइओ नागेश्वर सिंह को दी. बीइइओ ने तीन सीआरपी को जांच के लिए बरगड्डा भेजा. वहां मामले की जांच की. सीआरपी ने जांच रिपोर्ट बीइइओ को सौंपने की बात कही. बीइइओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद चावल चोरी के मामले में तीनों रसोइयों पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. जांच दल में सीआरपी संतोष कुमार, सीआरपी रामजीवन प्रसाद मेहता व सीआरपी अखिलेश्वर कुमार शामिल थे.
