डीसी-एसपी को सम्मानित करेगी सदभावना समिति

हजारीबाग : सदभावना समिति की ओर से 17 अक्तूबर को शाम चार बजे से टाउन हॉल में सम्मान समारोह करेगी. इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी भीम सेन टुटी एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में हजारीबाग जिले भर में संपन्न हुआ. इसमें जिला प्रशासन […]

हजारीबाग : सदभावना समिति की ओर से 17 अक्तूबर को शाम चार बजे से टाउन हॉल में सम्मान समारोह करेगी. इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी भीम सेन टुटी एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में हजारीबाग जिले भर में संपन्न हुआ. इसमें जिला प्रशासन और सभी समुदाय के लोगों की भागीदारी रही.
समाजसेवी इरफान अहमद काजू व विकास कुमार साहा की पहल पर सदभावना समिति का गठन किया गया. इस समिति में सभी समुदाय के लोगों को शामिल किया गया है. कार्यक्रम में सभी समाज के गणमान्य लोगों के साथ-साथ शहरवासियों से शामिल होने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >