हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पुत्र सुमित रंजन को हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत मे लिया है. सुमित को मुफस्सिल थाना व सदर थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है. सुमित को हिरासत मे लेने के लिए मुफस्सिल, चौपारण एवं बड़ा बजार टीओपी की पुलिस हुरहुरू आवास पर छापेमारी की. वहीं से सुमित को हिरासत मे लिया गया है. सुमित रंजन पर बड़कागांव थाना मे कांड संख्या 133-16 में भादवि की धारा 384 एवं 34 के तहत मामला दर्ज है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुमित पर बालू ढोने वाले वाहनो से रंगदारी वसूलने का आरोप है. यह मामला 17 मई 2016 को बड़कागांव थाना मे दर्ज हुआ है. बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी ने कहा कि सुमित पर वारंट था. वारंट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है.
