हजारीबाग के पास एनएच 33 पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल

हजारीबाग : हजारीबाग के चरही के पास ड्राइवर की लापरवाही के कारण एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. गया से टाटा जा रही राजा बस ने चरही के पास खड़ी डंपर में एकटी जोरदार टक्‍कर मारी की दोनों वाहनों के परखच्‍चे उड़ गये. इस टक्कर में चार लोगों की मौत […]

हजारीबाग : हजारीबाग के चरही के पास ड्राइवर की लापरवाही के कारण एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. गया से टाटा जा रही राजा बस ने चरही के पास खड़ी डंपर में एकटी जोरदार टक्‍कर मारी की दोनों वाहनों के परखच्‍चे उड़ गये. इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 35 से ज्‍यादा लोग घायल हो गये. घायलों में से कुछ का सदर अस्पताल और कुछ का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है. घटना चरही स्थित एनएच 33 पर शुक्रवार देर रात की है.

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि राजा नामक यात्री बस का ड्राइवर शुक्रवार रात नशे में बस चला रहा था. चरही स्थित एनएच 33 पर असंतुलित हो कर खड़े डंपर में टक्कर मार दी. जिससे एक पांच साल की बच्ची समेत चार लोगो की मौत हो गई. वहीं 35 से अधिक यात्री घायल हो गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >