चौपारण में आपसी सौहार्द्र से मनी ईद

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग मसजिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. वहीं कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग पहुंचे और एक दूसरे ईद की शुभकामना दी. ताजपुर मुखिया सौकत खान उर्फ भुटू खान, चौपारण में परवेज अख्तर उर्फ खान साहब, चयकला […]

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग मसजिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. वहीं कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग पहुंचे और एक दूसरे ईद की शुभकामना दी. ताजपुर मुखिया सौकत खान उर्फ भुटू खान, चौपारण में परवेज अख्तर उर्फ खान साहब, चयकला के मुखिया सफाउद्दीन, यवनपुर मुखिया खुशबू खातून, पंसस मो फैजान अहमद अजमेरी, डब्ल्यू अंसारी सहित कई लोगों के आवास पर ईद मिलन हुआ.
समारोह में विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, अभिमन्यु प्रसाद भगत, शाहिद अख्तर उर्फ फोनी बाबू, राजदेव यादव, मो सनउवर खान, मो जमाल, गुलाबी यादव, शिव कुमार यादव, ग्रीन इनर्जी फाउंडेशन के सचिव सुनील कुमार सिंह, फोल्टेन खान, बलराम कुमार दांगी, मो जहांगीर अली, जेबीएम नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, बबलू सिंह, चौपारण मुखिया बिनोद कुमार सिंह, शंभु नारायण सिंह, रेखा देवी, बीणा देवी, पूर्णिमा देवी सहित कई लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >