चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत सेलहरा कला के ग्राम कारी पहरी की दर्जनों महिलाएं सोमवार को जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान के साथ थाना पहुंची़ आंदोलन में शामिल महिलाओं ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी़
आंदोलनकारी महिलाओं ने अपने साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप गांव के लखन रविदास तथाउसके भाई लुकन रविदास पर लगाया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ इस संबंध में महिलाओं ने लिखित आवेदन पुलिस को दिया है़
क्या है मामला : आवेदन में कहा गया है कि सुदामा, सरस्वती, लक्ष्मी एवं शांति महिला मंडल की महिलाओं ने संयुक्त रूप से रविवार को शराब विरोधी जुलूस निकाला था़ महिलाओं का जत्था विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कारीपहरी पहुंचा़ जहां लखन रविदास और उसका भाई लुकन रविदास द्वारा खुलेआम शराब बेचा जा रहा था़
महिलाओं ने इसका विरोध किया़ घर के अंदर रखे शराब को बहा दिया़ इससे मामला बढ़ गया़ ये लोग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे़ बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो सका़
महिलाओं के साथ थाना पहुंचे रामस्वरूप पासवान ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार बरदाश्त नहीं किया जायेगा़ मौके पर उप प्रमुख मो ताहिर, आदित्य चौरसिया, सुदामा देवी, दुलारी, कलावती, रेखा, पिंकी, मुनिया, सबिया, रीना, फूलकुमारी, धनेश्वरी, रूबीया देवी, कांति देवी सहित कई महिलाएं शामिल थे. पुलिस लखन रविदास व लुकन रविदास को थाना बुला कर पूछताछ कर रही है़
