महेंद्र अध्यक्ष, अनंत सचिव

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में महेंद्र राम अध्यक्ष चुन लिये गये. पुलिस एसोएिशन का चुनाव रविवार को पुलिसलाइन में हुआ. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्याशियों ने रविवार को अपना-अपना नामांकन किया. सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिये गये. एसोसिएशन में अध्यक्ष महेंद्र राम के […]

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में महेंद्र राम अध्यक्ष चुन लिये गये. पुलिस एसोएिशन का चुनाव रविवार को पुलिसलाइन में हुआ. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्याशियों ने रविवार को अपना-अपना नामांकन किया. सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिये गये.

एसोसिएशन में अध्यक्ष महेंद्र राम के अलावा उपाध्यक्ष नथुनी प्रसाद यादव, सचिव अनंत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन लकड़ा, संयुक्त सचिव रंजन कुमार चुने गये. नये सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी. चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में सुबह से गहमा-गहमी थी.

पदाधिकारियों पर जवाबदेही : अनंत

नवनिर्वाचित सचिव अनंत कुमार सिंह ने कहा कि निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों पर बड़ी जवाबदेही है. 208 सदस्यों ने अपना समर्थन पदाधिकारियों को दिया है. प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले आमसभा की बैठक बुलायी जायेगी. इसमें कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से होगा. पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा होगी. सचिव ने बताया कि पुलिस क्लब काफी पुराना हो गया है. पुलिस पदाधिकारी काफी बढ़ गये हैं. नये पुलिस क्लब में सुविधा बढ़ाने की प्राथमिकता होगी. पुलिस पदाधिकारियों की सभी समस्याओं को जानने के लिए थानों का भ्रमण किया जायेगा. समस्याओं को वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे. इधर, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मेजर सार्जेंट, इंस्पेक्टर, एसआइ व एएसआइ ने बधाई दी है.

एस फोर एंड एस थ्री में शिक्षक सम्मान समारोह

हजारीबाग. मेन रोड ओकनी स्थित एस फोर एंड एसथ्री इंस्टीट्यूट में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाज सेविका प्रेमा देवी एवं संस्थान के संस्थापक शिव सुमन सौरभ सिंह के हाथों से शिक्षकों को सममनित किया गया. सम्मानित होनेवालों में गणित शिक्षक प्रो झा, मिश्र सर, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रसायण शास्त्र में प्रो आरके कर्ण, प्रो श्रवण सहाय, प्रो जेक कुमार, प्रमोद कुमार, भौतिकी शास्त्र में प्रो आरडी मजुमदार, प्रो सुंदर सिंह, डॉ मजीद सुलेमान, सतीष कुमार, अंगरेजी कमरूल हौदा, समीर कुमार, अर्थशास्त्र में नवीन कुमार, प्रो पीके सिंह व कंप्यूटर साइंस में राजीव रंजन शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >