सीसीटीवी की जद में होंगे चौक व चौराहे

हजारीबाग : शहरी क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशाशन ने अपनी ओर से तैयारी कर ली है. संदिग्धों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए हजारीबाग के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. एसपी भीमसेन टुटी ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मैप प्लान तैयार किया है. इसकी तैयारी शुरू कर […]

हजारीबाग : शहरी क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशाशन ने अपनी ओर से तैयारी कर ली है. संदिग्धों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए हजारीबाग के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. एसपी भीमसेन टुटी ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मैप प्लान तैयार किया है. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. पहले चरण में जिला परिषद चौक, सीसीआर केंद्र, इंद्रपुरी चौक, पैगोड़ा चौक, झंडा चौक, कोलटेक्स चौक, बंशीलाल चौक, सरकारी बस स्टैंड चौक, कांग्रेस ऑफिस चौक के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >