छात्र की हत्या कर शव को डोभा में फेंका

पिता ने गांव के छह लोगों पर करायी प्राथमिकी सिमरिया : शिला निवासी दिलीप ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र चंदन ठाकुर को सोमवार की देर रात गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वह शिला मवि शिला के कक्षा सात का छात्र था. बालक की हत्या कर शव को एक डोभा में फेंक दिया गया. […]

पिता ने गांव के छह लोगों पर करायी प्राथमिकी
सिमरिया : शिला निवासी दिलीप ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र चंदन ठाकुर को सोमवार की देर रात गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वह शिला मवि शिला के कक्षा सात का छात्र था. बालक की हत्या कर शव को एक डोभा में फेंक दिया गया. मंगलवार को उसका शव परिजनों को मिला.
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार घटना के दिन चंदन अपना जानवर चराने जंगल गया था. चंदन जब घर वापस नहीं लौटा, तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. तभी डोभा में उसका चप्पल तैरता देखा गया. परिजन व ग्रामीणों ने डोभा में कड़ी डाल कर शव को बाहर निकाला. उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था. इस संबंध में उसके पिता दिलीप ठाकुर ने सिमरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही छह लोगों पर मामला दर्ज कराया है. इसमें भुवनेश्वर ठाकुर, गोवर्द्धन ठाकुर, उदय ठाकुर, गुणा महतो, अशोक यादव और उसके पुत्र शामिल है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि पूर्व से ही उन लोगों के साथ विवाद चल रहा था.
बाइक दुर्घटना में दो घायल
प्रतापपुर. जोरी-प्रतापपुर रोड में सिजुआ गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में प्रतापपुर के मुकेश सिंह व कसमार के विनोद साव शामिल हैं. दोनों चतरा से प्रतापपुर लौट रहे थे. इस दौरान उक्त स्थल पर एक मवेशी के बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गयी. प्राथमिक उपचार प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में कर स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को गया रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >