नशामुक्ति को लेकर इचाक में निकली मोटरसाइकिल रैली

इचाक : शा व जुआ से समाज को मुक्त कराने को लेकर रविवार को आदर्श युवा संगठन की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. रैली को करियातपुर चौक से निर्वतमान थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मोटरसाइकिल मोकतमा, मंगुरा, करियातपुर, चंदा, इचाक बाजार, इचाक मोड़ होते हुए बोंगा गांव पहुंची. […]

इचाक : शा व जुआ से समाज को मुक्त कराने को लेकर रविवार को आदर्श युवा संगठन की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. रैली को करियातपुर चौक से निर्वतमान थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मोटरसाइकिल मोकतमा, मंगुरा, करियातपुर, चंदा, इचाक बाजार, इचाक मोड़ होते हुए बोंगा गांव पहुंची. उसके बाद इचाक बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व जुआ की किसी भी मायने में समाज हित में नहीं है. नशा के कारण युवा समाज टूट रहा है. नशा के कारण गरीबी बढ़ती है. वहीं युवा रास्ते से भटक रहे हैं.
अभियान आगे भी जारी रहेगा. भाजपा नेता अशोक कपरदार ने कहा कि शराब व जुआ पर पाबंदी लगने से समाज में सुधार हुआ है. सभा को जदयू नेता अर्जुन कुमार मेहता, पंसस गोपाल पांडेय, अनुज कुमार, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार, कौशल कुमार मेहता, जीतेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, उदय भगत, देवशरण मेहता व अनिल मेहता आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >