लोड ट्रक में लगी आग

चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित सिघरावां के पास तेज गति से आ रहा एक ट्रक (एचआर-73-7492) बेकाबू हो गया और गार्डवाल से टकरा कर पलट गया. घटना के बाद ट्रक में आग लग गयी. आग लगने से ट्रक पर लदा सामान जल कर राख हो गया. वहीं ट्रक पर लदे सामान सड़क पर […]

चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित सिघरावां के पास तेज गति से आ रहा एक ट्रक (एचआर-73-7492) बेकाबू हो गया और गार्डवाल से टकरा कर पलट गया. घटना के बाद ट्रक में आग लग गयी. आग लगने से ट्रक पर लदा सामान जल कर राख हो गया. वहीं ट्रक पर लदे सामान सड़क पर बिखर गये.
बताया जाता है कि ट्रक कोलकाता से सब्जी लाद कर कानपुर जा रहा था़ बताया जाता है कि शनिवार की सुबह चालक का संतुलन ट्रक से हट गया, जिससे हादसा हुआ. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में बरही से अग्निशमन वाहन को बुलाया गया़ लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. बाद में मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका. घटना में चालक व उप चालक घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >