100 घरों में हैं अवैध बिजली कनेक्शन

हजारीबाग : शहर के लोगों ने लाखों -करोड़ों का मकान बनाया है, लेकिन वे भी बिजली की चोरी कर रहे हैं. पिछले दिन दक्षिणी गांधी मैदान व लोचन पथ सहित कई क्षेत्रों में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया. इसमें संपन्न लोग भी बिजली की चोरी करते पकड़े गये. उक्त जानकारी विद्युत महाप्रबंधक रमेश […]

हजारीबाग : शहर के लोगों ने लाखों -करोड़ों का मकान बनाया है, लेकिन वे भी बिजली की चोरी कर रहे हैं. पिछले दिन दक्षिणी गांधी मैदान व लोचन पथ सहित कई क्षेत्रों में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया.
इसमें संपन्न लोग भी बिजली की चोरी करते पकड़े गये. उक्त जानकारी विद्युत महाप्रबंधक रमेश ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि संपन्न लोग घरों में एसी व कूलर लगाये हैं, लेकिन बिजली बिल नहीं देते हैं. विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करेगा.
बिजली चोरी के विरुद्ध छापामारी अभियान पिछले 15 दिन से चलाया जा रहा है. इसमें लगभग 100 से अधिक घरों को चिह्नित किया गया है, जहां अवैध रूप से बिजली जलायी जा रही थी.
छापामारी के लिए टीम गठित : जीएम ने बताया कि हजारीबाग में बिजली चोरी के विरुद्ध छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा. इसके लिए तीन टीम गठित की गयी है. प्रत्येक टीम में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व मिस्त्री सहित पांच सदस्य हैं. प्रत्येक टीम के बीच में समन्वय स्थापित की गयी है. इसका नेतृत्व जीएम खुद कर रहे हैं.
30 करोड़ में मात्र सात करोड़ की वसूली : जीएम ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बिजली की चोरी हो रही है. एक माह में झारखंड विद्युत वितरण निगम, हजारीबाग अंचल में डीवीसी से 750 करोड़ यूनिट बिजली खरीदता है. इसकी कीमत 30 करोड़ है. इसके विरुद्ध उपभोक्ता मात्र सात करोड़ बिजली बिल के रूप में भुगतान करते हैं. विभाग को प्रत्येक माह काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
ऑन स्पॉट कनेक्शन देगा विभाग
उपभोक्ता बिजली चोरी नहीं करना चाहिए. कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करना चाहिए. कनेक्शन लेने में कोई परेशानी होती, है तो विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व मिस्त्री घर में जाकर बिजली कनेक्शन देंगे.रमेश ठाकुर, जीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >