बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ढेंगा कदमडीह गांव में डायन-भूत को लेकर एक ही जाति के दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इससे दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों में पांच की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें बड़कागांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रेफर होने वालों में दौलत महतो,गणोश महतो, सुगिया देवी, अनिता देवी एवं निर्मल महतो शामिल हैं.
वहीं दोनों गुटों की ओर से बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. कांड सांख्यि 157/16 में हरी महतो सहित कुल 16 लोग नामजद हैं. इसमें धारा 323, 324, 341, 307 34 डायन अधिनियम दर्ज है. वही कांड संख्या 158/16 धारा 327, 341, 34 भादवि एवं 34 डायन अधिनियम के तहत गणोश महतो सहित सात लोग नामजद आरोपी बनाये गये हैं.
