लेवी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

लेवी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार बड़कागांव. एएसपी हरिलाल चौहान ने नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के पसेरिया जंगल से क्षेत्र के विभिन्न ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें पतरातू प्रखंड के टेरपा निवासी नागेश्वर गंझू उर्फ सुनील साव, राजन कुमार साव […]

लेवी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार बड़कागांव. एएसपी हरिलाल चौहान ने नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के पसेरिया जंगल से क्षेत्र के विभिन्न ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें पतरातू प्रखंड के टेरपा निवासी नागेश्वर गंझू उर्फ सुनील साव, राजन कुमार साव व राजेंद्र साव शामिल हैं. वे लोग अपने मोबाइल नंबर 8757127398 से फोन कर लेवी के लिए निश्चित स्थल पर बुला कर लेवी वसूलने का काम कर रहे थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर धर दबोचा गया. तीन मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >