शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का पद आठ दिनों से खाली

हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्राचार्य का पद पिछले आठ दिनों से रिक्त है.

30 अप्रैल को प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के सेवानिवृत्त हो चुके हैं जयनारायण हजारीबाग. हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्राचार्य का पद पिछले आठ दिनों से रिक्त है. 30 अप्रैल को प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक न तो स्थायी नियुक्ति हुई है और न ही किसी को अस्थायी प्रभार सौंपा गया है. इस कारण कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. वर्तमान में कॉलेज में लगभग 500 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. यहां मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी और शिशु रोग सहित 13 विभाग संचालित हैं. क्लीनिकल और पारा क्लीनिकल विभागों में कुल 84 प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं. कई महत्वपूर्ण निर्णय लंबित पड़े हैं. प्राचार्य का पद खाली रहने से शैक्षणिक नेतृत्व कमजोर हुआ है. प्रशासनिक फाइलों के निष्पादन, वित्तीय स्वीकृति और विभागीय समन्वय में कठिनाई आ रही है. कॉलेज सूत्रों के अनुसार कई महत्वपूर्ण निर्णय लंबित पड़े हैं. अप्रैल माह का वेतन भी प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसरों और नॉन-टीचिंग स्टाफ को नहीं मिल पाया है. पढ़ाई और क्लीनिकल ट्रेनिंग प्रभावित हो सकती है राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के नियमों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का पद लंबे समय तक रिक्त नहीं रह सकता. यदि समय रहते स्थायी या अस्थायी नियुक्ति नहीं होती है, तो संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. इस स्थिति से छात्रों की पढ़ाई और क्लीनिकल ट्रेनिंग प्रभावित हो सकती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >