चंदवारा में विवाहिता की हत्या

चंदवारा में विवाहिता की हत्या काेडरमा – पांच वर्ष पूर्व हुई थी आरती देवी की शादी- पति, सास, ससुर पर हत्या का मामला दर्ज7कोडपी4. शोकाकुल परिजन.7कोडपी5. मृतका का शवचंदवारा (काेडरमा) . थाना क्षेत्र के सरदारोडीह में 25 वर्षीय विवाहिता आरती देवी (पति- रंजीत साव) की हत्या कर दी गयी. सूचना पहुंचे थाना प्रभारी वकार हुसैन […]

चंदवारा में विवाहिता की हत्या काेडरमा – पांच वर्ष पूर्व हुई थी आरती देवी की शादी- पति, सास, ससुर पर हत्या का मामला दर्ज7कोडपी4. शोकाकुल परिजन.7कोडपी5. मृतका का शवचंदवारा (काेडरमा) . थाना क्षेत्र के सरदारोडीह में 25 वर्षीय विवाहिता आरती देवी (पति- रंजीत साव) की हत्या कर दी गयी. सूचना पहुंचे थाना प्रभारी वकार हुसैन ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. आरती के पिता मुन्ना साव (निवासी करमा तिलैया ) ने बेटी के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है की आरती की शादी रंजीत के साथ पांच साल पूर्व हुई थी. थाना में दिये आवेदन में आरती के पिता मुन्ना साव ने कहा है कि उन्होंने 26 मार्च को अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा किया था. बीती रात उनके भतीजे को फोन आया कि आरती की मौत हो गयी. सरदारोडीह जाकर देखा, तो वह मृत पड़ी थी. उन्होंने हत्या का आरोप पति रंजीत साव, ससुर सेवा साव, सास कुनवा देवी, ननद सुनीता देवी पर लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >